फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक ने पांच लोगों को रौंदा, दो की मौत

Tue, 22 Sep 2015 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में सड़के के किनार सो रहे श्रद्धालुओं को मंगलवार भोर एक ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। ये श्रद्धालु अंबेडकरनगर से अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोगों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


अयोध्या में दर्शन-पूजन करने अंबेडकरनगर से बस से आए श्रद्धालु देर रात हाइवे के तिकोना डिवाइडर पर सो रहे थे। इसी दौरान श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में दो की मौत हो गई है और चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना अयोध्या कोतवाली के साकेत पेट्रोल पंप के पास मंगलवार भोर में नया घाट मोड़ पर हुई। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार है।

अंबेडकरनगर से चौकिया, जौनपुर से होते हुए विंध्याचल, वाराणसी, चित्रकूट, मैहर देवी दर्शन कर इलाहाबाद के बाद अयोध्या में स्नान-दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं के तीर्थ का आखिरी पड़ाव था। सोमवार को रात 11 बजे अयोध्या पहुंचे। बस में करीब 52 लोग सवार थे, अयोध्या नया पुल के नीचे बस पहुंचने पर आराम करने उतरे।
विज्ञापन


कुछ लोग हाइवे के बीच में बने तिकोनिया डिवाइडर पर सोने लगे। मंगलवार भोर में साढ़े तीन बजे अचानक अयोध्या की ओर मुड़ी तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, इससे सो रहे आधा दर्जन चपेट में आ गए।

इसमें अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थानाक्षेत्र के धुरियनकरवी गांव निवासी संगीता (38) की मौत श्रीराम अस्पताल में मौत हो गई वहीं, दूसरे की मौत जिला अस्पताल में हुई है। दो लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है और दो श्रीराम अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


इनका नाम गंगाराम कन्नौजिया (45) सम्मनपुर, सरोजा देवी (40) पेडिय़ा सिकंदरपुर निवासी है।  घायलों की हालत नाजुक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें