फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: बाराबंकी-बहराइच हाइवे पर हादसे में दो दोस्तों की मौत, पेड़ से टकराई बाइक

Mon, 03 Mar 2025 12:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी-बहराइच हाइवे पर हुए एक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में मृतक कलीराम व कुंदन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पेड़ से टकराई बाइक, मौके पर हुई मौत
पुलिस के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव के पास यह हादसा हुआ। मृतक युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान और गांव में मातम
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बिठूरा गांव में कुंदन (18) और कालीराम (19) के रूप में हुई है, जो बिठूरा गांव के निवासी है।। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें