फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

Sat, 14 Sep 2019 04:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाल, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ वाराणसी हाइवे पर धम्मौर थाना क्षेत्र के पास एक अनियंत्रित मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा बेटा घायल हो गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


अलीगंज चंदौकी गांव के रहने वाले रिजवान अपने दो पुत्रों इरफान और गुफरान को लेकर बाइक से जा रहे थे तभी मैजिक से टक्कर हो गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, पिता रिजवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि इरफान की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल दोनों मृतकों के शव को जिला अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा मर्चरी में रखवा दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें