फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने मैनेजमेंट छात्र व सिविल इंजीनियर को रौंदा, मौत

Tue, 01 Aug 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद का दृश्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के मड़ियांव के छठामील के पास सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार बीकेटी के कठवारा निवासी मैनेजमेंट छात्र सौरभ सिंह (22) उर्फ रवि व खदरा में रहने वाले सिविल इंजीनियर आशुतोष सिंह (25) को रौंद दिया।
विज्ञापन


दोनों बाइक से कठवारा जा रहे थे तभी पीछे से रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों उछलकर सड़क पर गिरे और पहिये के नीचे आ गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। हादसे से सीतापुर रोड पर ट्रैफिक ध्वस्त हो गई और काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।

मड़ियांव इंस्पेक्टर राघवन कुमार सिंह ने बताया कि हादसा रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। कठवारा निवासी सौरभ सिंह ने इसी वर्ष लखनऊ विश्वविद्यालय से बीबीए का कोर्स पूरा किया है और नौकरी की तलाश कर रहा था।
विज्ञापन


सोमवार रात वह अपने भाई विनय के साले आशुतोष को लेकर अपाचे बाइक से कठवारा गांव जा रहा था। आशुतोष मूलरूप से उन्नाव का था और कई साल से परिवार सहित खदरा के शिवनगर में रह रहा था।
विज्ञापन

रौंदते हुए निकल गई बस

रवि और आशुतोष - फोटो : amar ujala
आशुतोष ने आरआर इंस्टीट्यूट से वर्ष 2014 में बीटेक किया था और सप्ताहभर पहले ही में सहारा होम्स में नौकरी जॉइन की थी। छठामील इलाके में दोनों की बाइक को हरदोई डिपो की बेकाबू रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी और रौंदते हुए निकल गई।

आशुतोष के भाई दुर्गेश व परिवार के अन्य सदस्य मर्च्युरी पहुंचे और रोना-पीटना मच गया। सौरभ की मौत की खबर ने उसके परिवार को हिला दिया। मां मीनाक्षी बेहोश होकर गिर पड़ीं।

बस की सवारियों में मची चीख-पुकार
हादसे के दौरान बस में 25 से 30 सवारी बैठी थीं। अचानक धमाका होने और युवकों को उछलते देखकर सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बस रुकने पर सवारियां नीचे उतरीं तो नजारा खौफनाक था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें