फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: कूलर बंद करने के दौरान पति-पत्नी की करंट लगने से मौत, भांजी भी चपेट में आकर झुलसी

Thu, 10 Oct 2019 12:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
हादसे के बाद का दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच शहर के मोहल्ला नौव्वागढ़ी में बुधवार की रात करंट लगने से पति पत्नी की मौत हो गई। वहीं, उन्हें बचाने की कोशिश में उनकी भांजी भी झुलस गई।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नौव्वागढ़ी में गर्भवती महिला रिंकी कूलर बंद कर रही थी कि लोहे के दरवाजे में खुला तार छूने से फैले करंट की चपेट में आ गई। दरवाजा छूते ही करंट से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


काफी देर तक पत्नी के नहीं आने पर पति जुगुल उसे देखने पहुंचा और दरवाजे के छूते ही वह भी करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। मामा-मामी को तड़पते देख भांजी भी पहुंची। दरवाजा छूते ही वह भी गिरकर तड़पने लगी और बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन


पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भांजी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो मौतों से घर में कोहराम मचा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें