फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: मौसम ने ली दो जिंदगियां, बिजली गिरने से किसान की मौत, दीवार गिरने से दबकर महिला की मौत

Thu, 10 Apr 2025 01:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले में खराब मौसम से दो मौतें हो गईं। खेत में काम कर रहे किसान पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं, दीवार के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
दीवार गिरने से महिला की मौत व गमगीन किसान के परिजन व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले में खराब मौसम ने दो जिंदगियां ले ली। खेत में काम कर रहे एक किसान पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं, एक महिला की भी दीवार गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन


बिसवां के ग्राम पंचायत जनुवा के मजरा मोचखुर्द में बिजली गिरने से किसान हरिश चंद्र भार्गव (23)  की मौत हो गई। हरिश्चंद्र कुल तीन भाई थे। मृतक के बड़े भाई की शादी हो चुकी है। हरिश्चंद भार्गव की अभी शादी नहीं हुई थी। वह बृहस्पतिवार सुबह खेत में गन्ना छीलने गए थे तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

गेहूं कटाई कर लौट रही महिला पर गिरी पक्की दीवार, मौत
जिले के सकरन में खेत से वापस आ रही महिला पर पक्की दीवार गिर गई जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। रसूलपुर हरदोपट्टी गांव निवासी कुसुमा देवी (55) पत्नी जुगराज बृहस्पतिवार सुबह खेत में गेहूं की फसल की कटाई करने गई थी। सुबह 9.30 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कुसुमा देवी खेत से अपने घर  जाने लगी।
विज्ञापन


गांव में नागेन्द्र के घर के पास पहुंचते ही नागेन्द्र की पक्की दीवार भरभरा कर कुसुमा देवी के ऊपर गिर गई जिसके नीचे कुसुमा देवी दब गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटा कर कुसुमा देवी को किसी तरह बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दे दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें