फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: सामने से आ रही तेज रफ्तार बस से भिड़ी कार, दो की मौत सात घायल

Sat, 28 Sep 2019 07:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के पटेलनगर गांव के पास शनिवार पूर्वाह्न एक कार व निजी बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। दो अन्य लोग भी जख्मी हुए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से एक को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार पूर्वाह्न जायरीनों (मुस्लिम श्रद्घालुओं) से भरी कार अयोध्या की तरफ से किछौछा दरगाह में चल रहे सालाना उर्स में रही थी। बताया जाता है कि जब जायरीन अहिरौली थाना क्षेत्र के पटेलनगर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही यात्रियों से भरी तेज रफ्तार निजी बस से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए थे। इसी बीच अहिरौली थानाध्यक्ष संजय सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार व बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। कार में सवार जायरीन पड़ोसी जनपद अयोध्या के रौनाही थाना अन्तर्गत रसूलपुर निवासी चुन्नी खान (40) पुत्र मंजूर अहमद व इसी थाना अन्तर्गत भिटौरा निवासी मंजरुन्निशा (60) पत्नी मोहम्मद अहमद बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो चुके थे। उन्हें सीएचसी कटेहरी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सात जायरीन समेत नौ घायल

कार व बस के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार में सवार जायरीन भिटौरा निवासी अजान (2) पुत्र नदीम, नदीम (30) पुत्र शब्बीर, शहाबुद्दीन (45) पुत्र कुतुबुद्दीन, नायदा बेगम (50) पत्नी नौशाद, शहाना (28) पत्नी शाहिद निवासी रसूलपुर, सुल्ताना (46) पत्नी मेराज निवासी रसूलपुर व चालक गोंडा के मनकापुर निवासी अतुल (26) पुत्र मिथुन और बस में सवार सम्मनपुर थाना अन्तर्गत सिकरोहर निवासी बाबूलाल (55) पुत्र दुर्बल व इसी गांव के रामचरन की 10 वर्षीय पुत्री निधि घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां से शहाबुद्दीन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों वाहनों को थाने में खड़ा किया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें