फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसाः ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार कार बोलेरो में घुसी, दो की मौत, चार घायल 

Mon, 30 Nov 2020 10:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहराइच के थाना मटेरा क्षेत्रान्तर्गत प्रहलदा के पास रविवार की रात बहराइच से नानपारा की तरफ जा रही ऑल्टो कार की एक ट्रैक्टर- ट्रॉली को ओवरटेक करते समय नानपारा से बहराइच की तरफ आ रही बोलेरो से टक्कर हो गयी।

विज्ञापन


हादसे में ऑल्टो कार में सवार 6 लोग  घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मटेरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा हादसे में घायल सभी व्यक्तियों को जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कोतवाली नगर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी हिना शेख (25) पुत्री आरिफ तथा रहीम (23) पुत्र शमीम की मौत हो गई।
विज्ञापन


चार घायलों का इलाज चल रहा है। एसपी डाक्टर विपिन मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें