फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक व बस की भीषण टक्कर, हादसे में दो की मौत, नौ घायल

Wed, 04 Oct 2023 05:07 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

लखनऊ- अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक भीषण हादसे में एक बस व ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली अयोध्या अंतर्गत लखनऊ गोरखपुर मार्ग पर नाका ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह करीब 5:00 बजे एक निजी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई व इसमें सवार 11 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शेष 9 लोगों का जिला अस्पताल व दर्शन नगर ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने बताया कि बस गुरुग्राम हरियाणा से मधुबनी बिहार जा रही थी। हादसे में मृत हुए लोगों की पहचान मोहम्मद ईसयेल नदाफ पुत्र मोहम्मद लाल नदाफ निवासी दुर्गी पटी खुटैना मधुबनी बिहार व रोहित कुमार पुत्र धर्मलाल निवासी वशवार थाना वरहरा  जिला शिपोल बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक हाइवे पर जाम लग रहा बाद में दुर्घटनाग्रस्त बस व ट्रक को हाईवे से किनारे कर आवागमन सुचारू कराया गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें