कोतवाली अयोध्या अंतर्गत लखनऊ गोरखपुर मार्ग पर नाका ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह करीब 5:00 बजे एक निजी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई व इसमें सवार 11 यात्री घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शेष 9 लोगों का जिला अस्पताल व दर्शन नगर ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने बताया कि बस गुरुग्राम हरियाणा से मधुबनी बिहार जा रही थी। हादसे में मृत हुए लोगों की पहचान मोहम्मद ईसयेल नदाफ पुत्र मोहम्मद लाल नदाफ निवासी दुर्गी पटी खुटैना मधुबनी बिहार व रोहित कुमार पुत्र धर्मलाल निवासी वशवार थाना वरहरा जिला शिपोल बिहार के रूप में हुई है।
हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक हाइवे पर जाम लग रहा बाद में दुर्घटनाग्रस्त बस व ट्रक को हाईवे से किनारे कर आवागमन सुचारू कराया गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया।