फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: लोधेश्वर महादेव के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की तालाब में डूबकर मौत

Mon, 02 Aug 2021 01:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

बताया जा रहा है कि मंदिर में इस बार दर्शन पर रोक लगाई गई थी लेकिन इसके बावजूद यहां उमड़ी भारी भीड़ के चलते प्रशासनिक तैयारियों की पोल खुल गई । भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
मृतक युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के दूसरे सोमवार पर जिले के रामनगर इलाके में स्थित लोधेश्वर महादेव के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की तालाब में डूबने से मौत हो गई ।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंदिर में इस बार दर्शन पर रोक लगाई गई थी लेकिन इसके बावजूद यहां उमड़ी भारी भीड़ के चलते प्रशासनिक तैयारियों की पोल खुल गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

हादसे में मृत एक श्रद्धालु सीतापुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा हैं। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान विशाल (26) निवासी महमूदाबाद जिला सीतापुर व दूसरा मृतक जितेंद्र (28) फतेहपुर बाराबंकी के रूप में की गई है।

सीओ दिनेश कुमार दुबे का कहना है कि तालाब में गोताखोरों की मदद से एक युवक के शव को बाहर निकाला गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। इसके साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें