शहर की नहर में अज्ञात शव मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। चिनहट, नगराम के बाद अब गोसाईगंज इलाके में एक प्रेमी युगल के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि शव करीब दस से बारह दिन पुराने हैं।
मंगलवार को गोसाईगंज के इंद्रा बैराज के पास गेट से फंसे हुए दो शव मिले। शवों को देखकर लगता है कि पहले प्रेमी युगल को पीट पीट कर मौत के घाट उतारा गया। उसके बाद दोनों को शवों को युवती के दुपट्टे और बेल्ट से बांध कर नहर में फेक दिया गया।
गोसाईगंज थानाध्यक्ष विजय सिंह के अनुसार उन्हें मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे दो शव नहर में होने की सूचना क्षेत्र के ग्रामीणों ने दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को नहर से बाहर निकला। शव दस से बारह दिन पुराने व पानी में पड़े रहने के कारण फूल गए हैं। इससे उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शवों से कोई भी कागजात नहीं मिले।