देवा से लापता 11वीं की छात्रा आराध्या यादव (17) का शव बुधवार को अयोध्या रोड स्थित इंदिरा नहर में मिला। आराध्या 12 फरवरी को घर से निकली थी। घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। घरवालों ने 13 फरवरी को देवा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा घर से नाराज होकर निकली थी। परिजनों ने पढ़ाई के लिए उसे डांटा था। नहर से शव को निकलवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इंस्पेक्टर देवा अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही थी। छात्रा का शव मिलने की जानकारी मिली।
कुछ दूरी पर मिला ग्रामीण का शव
इंदिरा नहर में छात्रा का शव देखकर लोगों ने बीबीडी पुलिस को सूचना दी। तभी थोड़ी दूरी पर एक ग्रामीण का शव उतराता दिखा। पुलिस ने ग्रामीण का शव गोताखोरों से बाहर निकालवाया। एडीसीपी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीण की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।