फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह के लिए लड़की देखने जा रहे परिवार के साथ भीषण हादसा, दो की मौत और पांच घायल

Wed, 23 May 2018 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुल्तानपुर में हुआ भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर के कूरेभार क्षेत्र में  बुधवार सुबह स्टेयरिंग फेल होने से एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक पलट गया, जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। ये सभी शादी के लिए लड़की देखने जा रहे थे। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी रामप्रसाद (45 )अपने बेटे अमित कुमार (22) के लिए परिवार के अन्य लोगों के साथ लड़की देखने मदुकरा पुरवा जा रहे थे। गाड़ी जब भीकमपुर गांव के पास पहुंची तभी अचानक स्टेयरिंग फेल होने से सड़क किनारे जाकर पलट गई।

रफ्तार तेज होने के कारण इस भीषण हादसे में रामप्रसाद और परिवार के ही मोहित (15) पुत्र रामचरित की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में अमित, सरोज (36)  कल्पना देवी ( 46 ), सनी  (13), जयलाल ( 55 ) घायल हो गए।हादसा होते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

 

जिला अस्पताल में भर्ती अमित ने बताया कि परिवार वाले उसके लिए ही लड़की देखने सुबह 10.30 बजे मदुकरा जाने के लिए निकले थे लेकिन क्या पता था कि ये हादसा हो जाएगा और मैं पिता को बैठूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें