फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परीक्षा के दो दिन पहले 10वीं के छात्र ने लगाया फंदा

Tue, 17 Feb 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लकी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। हाईस्कूल की परीक्षा के दो दिन पहले सोमवार को पीजीआई के ईश्वरीयखेड़ा निवासी हाईस्कूल के छात्र ने लकी (16) ने फंदा लगा लिया। छात्र काफी समय पहले से मानसिक रूप से बीमार भी चल रहा था।
विज्ञापन


चाचा शिव बरन ने बताया कि लकी कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। वहीं, मंगलवार से हाईस्कूल की परीक्षा शुरू होनी थी। इस कारण वह परेशान था। सोमवार सुबह सभी घर पर मौजूद थे, जबकि लकी मकान की पहली मंजिल पर पढ़ रहा था। फिर वह अचानक नीचे आया और अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद जब घरवाले कमरे में पहुंचे तो उन्हें लकी पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। लकी काफी समय से बीमार था।

पहले पति ने साथ छोड़ा अब बेटा भी चला गया
बेटे का शव देख मां रेखा फूट-फूट कर रोने लगीं। उनकी हालत बिगड़ गई। रोते-बिलखते हुए वह सिर्फ एक ही बात कह रही थीं कि पहले पति ने साथ छोड़ दिया, अब बेटा भी चला गया। मैं किसके सहारे रहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें