संजय गांधी पीजीआई में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन।
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन और ट्रॉमा देखभाल सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सोमवार को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन का उद्घाटन किया गया।
निदेशक डॉ. आरके धीमन ने रेडियोडायग्नोसिस विभाग की प्रमुख डॉ. अर्चना गुप्ता और एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव के साथ इन सुविधाओं का उद्घाटन किया। इन मशीनों से रोगी प्रबंधन में भी काफी हद तक सुधार होने की उम्मीद है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि उच्चस्तरीय पूर्णत: स्वचालित डिजिटल एक्सरे यूनिट, उच्च रिजाेल्यूशन मस्कुलोस्केलेटल इमेजिंग से लैस अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड सिस्टम, मोबाइल एक्सरे यूनिट और कंप्यूटेड रेडियोग्राफी (सीआर) सिस्टम की शुरुआत की गई है। इससे ट्रॉमा सेंटर में इलाज और बेहतर होगा।