फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दो लोग जख्मी

Tue, 21 May 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। बहन के घर से सोमवार अपने घर जमुनही लौट रही महिला की साइकिल को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में महिला व साथ में मौजूद भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनही निवासी विद्यावती (55) की बहन थाना क्षेत्र के मनवरिया पुरवा में रहती हैं। विद्यावती कुछ दिन पूर्व अपनी बहन के घर घूमने गई थी। वहां से सोमवार को वह साइकिल से घर लौट रही थी। इस दौरान साइकिल पर उसके साथ उसकी बहन की पुत्री मीना (15) पुत्री गोकरन भी थी। जैसे ही विद्यावती साइकिल लेकर बदला मार्ग पर पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। घटना में मीना व विद्यावती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद बाइक सवार वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें