फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जस्ट डायल पर फर्जी फर्म दिखाकर एक करोड़ ऐंठने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार

Sun, 11 Jan 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गुलबीर व मोहित जोशी।
विज्ञापन
लखनऊ। ऑनलाइन फर्जी बिजनेस फर्म बनाकर व्यापारियों से एक करोड़ रुपये की ठगी करने के दो आरोपियों कृष्णानगर पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, 16 डेबिट व क्रेडिट कार्ड, तीन सिम कार्ड और नकदी बरामद हुई है। यह कार्रवाई हार्डवेयर व्यापारी चेतराम दुबे की ओर से दर्ज कराई गई 1.65 लाख रुपये की ठगी की प्राथमिकी के बाद हुई।
विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के मुताबिक पकड़े गए आरोपी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर में रहने वाला मोहित जोशी और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी का गुलबीर है। मोहित मूलरूप से उत्तराखंड के अलमोड़ा का निवासी है। इनके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि ठगों ने बताया कि वे पहले फर्जी फर्म बनाते थे। फिर उन्हें जस्ट डायल जैसी वेबसाइटों पर अपलोड कर देते थे। इसके बाद, वे फर्जी आईडी से लिए गए सिम का उपयोग कर व्हाट्सएप पर व्यापारियों से संपर्क करते थे। सौदा तय होने पर सामान का सैंपल दिखाने के लिए सोशल मीडिया से फोटो लेकर भेज देते थे। सौदा तय होने पर, वे सोशल मीडिया से सामान की तस्वीरें भेजते थे और डिलीवरी के लिए ट्रैवल एजेंसी के नाम पर अग्रिम भुगतान मांगते थे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि जब नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर जांच की तो पता चला कि दोनों आरोपियों के खिलाफ देशभर में कुल 11 शिकायतें दर्ज हैं।

गुलबीर व मोहित जोशी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें