मोबाइल हेल्थ यूनिट ने श्रमिकों की जांच।
लखनऊ। श्रम विभाग की ओर से शनिवार को मोबाइल हेल्थ यूनिट ने गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार वन वर्ल्ड में 50 से अधिक निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की। 45 मापदंडों पर जांच के साथ आवश्यक परामर्श भी दिया गया। अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न निर्माण स्थलों शालीमार वन वर्ल्ड, ओमैक्स ग्रांड, शालीमार गैलेंट, अमौसी एयरपोर्ट, एल्डिको आईआईएम रोड आदि साइटों पर कार्यरत निर्माण श्रमिकों की जांच की जा रही है। 23 दिसंबर से अब तक कुल 892 श्रमिकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। यह अभियान 26 जनवरी तक चलेगा। शिविर में सहायक श्रमायुक्त सुमित कुमार, शालीमार वन वर्ल्ड के पदाधिकारी संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।