फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीजल चोरी में दो संविदा बस चालक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रोडवेज बस से डीजल चोरी के मामले में दो संविदा चालकों को बर्खास्त कर दिया गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर से लखनऊ आ रही बस से 11 सितंबर को आलमबाग बस अड्डे के पास 30 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

चारबाग डिपो के केंद्र प्रभारी संजीत गुप्ता ने बताया कि बस (यूपी78एलएन0287) में पंप से डीजल चोरी की जांच में संविदा चालक शीश कुमार और अभय प्रताप सिंह दोषी पाए गए हैं। दोनों को सेवा से हटाकर उनकी सिक्योरिटी रकम भी जब्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले बस चालकों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और उनके साथ दोबारा अनुबंध नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें