अतिवृष्टि को एक सप्ताह बीतने के बाद भी हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार की देर रात सुबेहा थाना के ग्राम पंचायत किरसिया में एक घर की कोठरी अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के दौरान मासूम भाई बहन और दादा-दादी मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक भाई बहन की मौत हो चुकी थी।