फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पथ पर अचानक आमने-सामने आईं दो कारों में हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Mon, 09 Sep 2019 10:15 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चिनहट के निहोरा गांव के पास किसान पथ पर रविवार शाम शाम करीब 7.15 बजे दो लग्जरी कार टकरा गईं। कई बार पलटी खाने के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक शिवम शुक्ला की मौत हो गई। जबकि दूसरे कार में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस को घायलों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अभी घायल युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

प्रभारी निरीक्षक चिनहट सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, हादसे में दूसरी कार में फंसे खरगापुर निवासी शिवम शुक्ला को निकालने में पसीने छूट गए। पुलिस को गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शिवम को बाहर निकालकर लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

शिवम दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में काम करता था। वहीं, दूसरी कार के बारे में पुलिस ने नंबर के आधार पर पता लगाया। पुलिस के मुताबिक, कार विवेकखंड गोमतीनगर निवासी विनोद कुमार मिश्रा की है। कार कौन चला रहा था। इसके बारे में पता नहीं चल सका। 

घायल की स्थित काफी खराब है।  प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, हादसा खाली सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण हुआ। दोनों कारें अचानक आमने-सामने आ गईं। किसान पथ अभी निर्माणाधीन है। डिवाइडर भी नहीं बना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें