फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो व्यापारियों पर बरपाया कहर, मारपीट के बाद लूट

Sat, 04 Oct 2014 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में गुरुवार रात रायबरेली-फैजाबाद हाईवे पर मोहनगंज थाने से करीब डेढ़ किमी दूर एक बड़ी घटना हुई। यहां डकैतों ने दो व्यवसाइयों के घर में जमकर कहर बरपाया।
विज्ञापन


एक होटल मालिक को लाठी से पीटा, जबकि व्यापारी पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार किए। डकैतों ने व्यापारी की पत्नी को उसकी ही साड़ी से तांगे में बांध दिया। जमकर पीटा और दांत तोड़ दिए।

महिला के छह माह के दुधमुंहे बच्चे को भी उठा ले जाने की कोशिश की। दोनों स्थानों से करीब डेढ़ लाख का माल लूट ले गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पुलिस पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के सतवा मजरे पाकर गांव निवासी रामनिधि का रायबरेली-फैजाबाद हाईवे पर होटल है।

इसी हाईवे पर गल्ला व्यापारी हरिओम का मकान भी है। गल्ला व्यवसाय के साथ वह घर में किराने की दुकान भी करता है। रात में सात-आठ डकैतों ने होटल और घर में धावा बोला।


Trending Videos

मिन्नतों के बाद छोड़ा बच्चे को

तीन बदमाश होटल पहुंचे तो चार बदमाशों ने व्यापारी के घर पर हमला किया। होटल में सो रहे रामनिधि को लाठी से जमकर पीटा। वहीं व्यापारी के यहां लूटपाट की।

घर में घुसते ही व्यापारी पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार किए, इससे वह लहूलुहान हो गया। उसकी पत्नी विद्यावती (30) के विरोध करने पर उसे उसकी ही साड़ी से तांगे में बांध दिया।

डकैतों ने उसका मंगलसूत्र, पायल, बाली और नाक की कील लूट लिया। यही नहीं वहां सो रहे व्यापारी के बेटे चंदन (छह माह) के शरीर से कंगन और करधनी उतार ली।

जाते-जाते बदमाश बच्चे को भी अपने साथ ले जा रहे थे, महिला की मिन्नतों के बाद उसे छोड़ा।
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ उमड़ा गुस्सा

गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो वहां का मंजर देख सहम गए। उनके दिलों में खौफ बैठ गया। वहीं पुलिस के खिलाफ गुस्सा भी था।

ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी उंगली उठाई। गांव वालों का कहना था कि आखिर इस दौरान पुलिस क्षेत्र में गश्त पर क्यों नहीं आई ? जबकि होटल और व्यापारी का घर हाईवे पर थाने से डेढ़ किलोमीटर ही दूर है।

पीड़ितों के अनुसार दोनों स्थानों से बदमाशों ने करीब 20 हजार की नकदी और सवा लाख के जेवर पार कर दिए।

काफी देर बाद घायलावस्था में रामनिधि गांव पहुंचा और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी तिलोई में भर्ती कराया।

होटल मालिक और व्यापारी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। मगर पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी है। सीओ तिलोई एमएल चौधरी ने बताया कि घटना उनकी जानकारी में है।

पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। वे भी घटनास्थल पर हैं। घटना की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें