फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक निकालने के विरोध पर दो भाइयों को पीटा, चलाए पत्थर

Fri, 19 Dec 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में पीटते दिखे आरोपी। 
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में बुधवार को घर के सामने ट्रक निकालने के विरोध पर पड़ोसियों ने दो भाइयों को पीट दिया। बचाव में आईं घर की महिलाओं को भी पीटा गया। आरोपियों ने घर पर पथराव भी किया। गोमतीनगर विस्तार ने चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कौशलपुर निवासी सत्येंद्र कुमार निजी कंपनी के कर्मचारी हैं। उनका आरोप है कि बुधवार दोपहर पड़ोसी विजय कुमार उनके घर के बाहर 10 टायर के ट्रक को निकलवा रहे थे। इस कारण उनके घर की टिनशेड टूट गई। जब उन्होंने विरोध किया तो विजय गाली-गलौज करने लगा।
इस बीच विजय के घर से अंकुर, ब्रजेश व अन्य लोग भी बाहर आ गए और उन्हें व उनके भाई को लात-घूसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। घर की महिलाओं ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें भी डंडों से पीटा। किसी तरह सभी जान बचाकर भागे तो आरोपी पथराव करने लगे। इससे उनका और उनके भाई का सिर फट गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। इस बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें