फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: बारिश के दौरान गिरी कच्ची दीवार, नीचे दबकर दो सगे भाइयों की मौत

Tue, 02 Jul 2024 01:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, पयागपुर ( बहराइच )

सार

बहराइच के पयागपुर में बारिश के कारण एक कच्ची दीवार ढह गई जिसके नीचे दबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले मे सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान एक घर की कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। जिसकी चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन


जानकारी होने मिलने पर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसौली त्रिकोलिया निवासी कुसुमा देवी सोमवार की रात परिवार के साथ घर में सो रही थी। इस दौरान देर रात उनके घर की कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई जिसके मलबे में उसके दो बेटे विश्राम (16) और अमन (10) दब गए।


ये भी पढ़ें -  डिफेंस कॉरिडोर देगा प्रदेश के 40 हजार युवाओं को रोजगार, 42 औद्योगिक समूहों को मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधानसभा उप चुनाव में भाजपा ने उतारी मंत्रियों की टीम, सीएम योगी की अगुवाई में 16 मंत्री करेंगे प्रचार


दीवार गिरने और परिजनों की चीख पुकार सुन इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबे को हटाया लेकिन जब तक दोनो बच्चों को बाहर निकाला जाता, दोनो की मौत हो गई थी। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

वहीं, सूचना पर एसडीएम दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसडीएम ने बताया की पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें