मोहनलालगंज। क्षेत्र के जैतीखेड़ा गांव में दो भाइयों पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। एक घायल की पत्नी की तहरीर पर छह के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया है।
इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे गया व गणेश शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। इस पर रामू व उनके भाई दिनेश ने टोका तो दोनों ने परिवार के कृष्ण, कुसुम, चन्द व किरन के साथ मिलकर लाठी, कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से रामू को हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। रामू की पत्नी रेनू की शिकायत पर केस दर्ज कर दो को हिरासत में लिया गया है।