फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें वीडियो, अश्लील हरकत करने वाले को कैसे लड़की ने पीटा

Fri, 26 Jun 2015 03:17 PM IST
टीम/डिजिटल, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी बहन से छेड़खानी करने से भड़कीं दो बहनें शोहदे से भिड़ गईं और सरे बाजार उसकी जमकर पिटाई कर दी। यहां हम इस घटना का वीडियो दे रहे हैं जिसे देखकर आप भी इन लड़कियों की बहादुरी को सैल्यूट करेंगे।
विज्ञापन


मामला बहराइच का है यहां नगर कोतवाली के मोहल्ला वजीरबाग की रजनी और गुड़िया अपनी  छोटी बहन के साथ देर शाम खरीदारी करने निकली थीं। मार्केट में सबसे छोटी बहन कुछ पीछे रह गई। तभी मोहल्ला सैयदबाड़ा निवासी कासिफ (40) वहां पहुंचा और छेड़खानी शुरू कर दी।

वह शोर मचाने लगी तो रजनी और गुड़िया पीछे मुड़ीं और छेड़छाड़ कर रहे युवक को पकड़ लिया। इसके बाद मनचले की पिटाई शुरू कर दी और घंटाघर चौकी के एसआई आरपी गौतम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


अपने से दोगुनी उम्र से ज्यादा के अधेड़ उम्र के इस शोहदे को युवतियों ऐसा सबक सिखाया कि वह जिंदगीभर याद रखेगा। आगे स्लाइड में आप देख सकते हैं वो वीडियो...
विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

छोटी बहन को छेड़ रहे अधेड़ शोहदे को तीन बहनों ने मिलकर कैसे सबक सिखाया यहां देखें वीडियो...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें