फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दिया शादी का प्रस्ताव नहीं मानीं तो...

Sun, 04 Oct 2015 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों ने बीटेक की एक छात्रा के फेसबुक एकाउंट पर फर्जी आईडी बनाकर उसे शादी करने के मैसेज भेजे। न मानने पर उसे परिवार के साथ जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


बिहार की रहने वाली छात्रा कानपुर के एक निजी संस्थान से बीटेक की पढ़ाई कर रही है। मंधना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती हैं। छात्रा का कहना है कि निशांत और गौरव नाम के दो युवकों ने फेसबुक पर अलग-अलग सात मोबाइल नंबरों से शादी करने का प्रस्ताव दिया।

उसने जवाब नहीं दिया तो युवकों ने उसे धमकी दी। उसने अपनी और परिवार की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एसएसपी शलभ माथुर को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार को कोतवाली थाने में युवकों पर आईटी एक्ट और धमकी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरीराम वर्मा के मुताबिक फौरी तफ्तीश में पता चला है कि आरोपी भाई हैं, इनके पिता का नाम अजीत सिन्हा है। आरोपी कहां रहते है, इसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें