फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मुस्लिम ने कुएं में कूदकर बचाई गाय की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमांस खाने के आरोप में एक मुस्लिम युवक को पीटकर मार डालने की घटना के चंद दिन बाद ही लखनऊ में एक मुस्लिम युवक के द्वारा कुएं में गिरी गाय को बचाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


यह मामला शुक्रवार की शाम का है। मोहम्मद जकी नाम के एक मुस्लिम युवक ने अपनी जान का जोखिम उठाते हुए क्रेन की मदद से कुएं में गिरी गाय की जान बचाई। जबकि उस समय तमाम हिंदू लोग कुएं के पास ही खड़े थे।

लखनऊ के ऐश बाग के पास पड़ने वाले शीतल खेड़ा मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर एक गाय एक सूखे कुएं में गिर गई थी। उस कुएं के पास लोगों की भीड़ लगी हुई थी। लोग से ऊपर से कुएं में फंसी गाय को देख रहे थे।
विज्ञापन


बकौल मोहम्मद जनी जब वह कुएं के पास से निकले तो उन्होंने तमाम सारे लोगों को कुएं के पास झुंड में खड़ा देखा। गाय अंदर फंसी हुई थी और कोई भी उसे बचाने के नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं था।

हां फोन करके नगर निगम की क्रेन जरूर बुला ली गई थी। क्रेन के आते ही मोहम्मद जनी ने क्रेन के साथ ही नीचे उतरने का फैसला लिया। जनी बताते हैं कि गाय डरी हुई थी।

जैसे ही वह उसके पास गए उसने उन पर हमला कर दिया। कुएं की संकरी जगह में उनके पास बचने का कोई स्थान नहीं था। गाय ने उनके पैर पर सींग से कई चोटें कीं। इसके बावजदू मोहम्मद जनी डटे रहे।

बाद में गाय किसी तरह काबू में आई तो उन्होंने उसकी पीठ पर बेल्ट बांधकर उसे कुएं से बाहर निकाला। यह घटना शुक्रवार की है लेकिन इसकी जानकारी लोगों  तक धीमे-धीमे पहुंची।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें