फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले दो लोगों को पुलिस ने दबोचा, यूं लगवाते थे सट्टा

Thu, 01 Oct 2020 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसटीएफ ने बुधवार को लखनऊ के इंदिरानगर से आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर करीब सवा लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी बेटिंग एक्सचेंज के माध्यम से कई बुकियों को जोड़ते थे। एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि सट्टे की जानकारी पर टीम ने इंदिरानगर के तकरोही से रिंकू राजपूत और मो. कादिर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इनके पास से 1,23,700 रुपये नकद व बेटिंग संबंधी सामग्री मिली है। रिंकू ने बताया कि वह सट्टा लगाने में 2018 में जेल जा चुका है। उसके फोन में लाइव लाइन है, जिसे डब्बा फोन कहते हैं। यह सीधे लाइन से जुड़ा होता है। इससे आईपीएल खेल रही टीमों के भाव बताए जाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

ये है बेटिंग एक्सचेंज 

अगर डब्बा फोन से 55-60 पंजाब बोला गया तो 55 पंजाब का व 60 विरोधी टीम का भाव होता है। जिस टीम का नंबर पहले बोला जाता है वह फेवरेट व बाद वाली टीम को लंगड़ी (हारने वाली टीम) कहते हैं। डब्बा फोन को बुकी बोला जाता है। इस फोन से उसके जैसे कई बुकी कनेक्शन लेते हैं। इसके लिए दो हजार रुपये प्रति माह देना होता है। 

हवाला से होता है लेन-देन
रुपयों का लेन-देन हवाला के माध्यम से होता है। किसी भी जिले में बुकी से रुपयों का लेन-देन वहीं के मुख्य बुकी अपने खास गुर्गों से कराता है। बुकी कमीशन व कटिंग के माध्यम से कमाई करता है। अगर बुकी एक प्रतिशत पर कार्य कर रहा है तो 100 रुपया हारने पर मुख्य बुकी को एक रुपये कमीशन मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें