फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: देर रात धमाकों से दहल उठा रेवारी गांव, सन्नाटे के बीच छाई दहशत

Thu, 05 Sep 2019 05:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
धमाके के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोंडा जिले के कोतवाली करनैलगंज के वीरपुर रेंवारी गांव में बुधवार की रात धमाकों की आवाज से कोहराम मच गया। रात एक बजे के आसपास दो बार हुए तेज धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। गांव में सन्नाटे के बीच दहशत हो गई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि धमाका होने के बाद एक घर में लूटपाट भी हुई। मगर पुलिस उसे सिरे से खारिज कर आपसी रंजिश का मामला बता रही है। मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी।

जिससे सूचना स्थानीय कोतवाली को दी गयी और तुरंत मौके पर पहुंचने को कहा गया। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कॉलर व उसके बेटे सहित गांव के तीन अन्य लोगों को उठा कर वापस थाने लौट आयी।
विज्ञापन


मामला कोतवाली इलाके के वीरपुर रेवारी गांव से जुड़ा है। यहां गांव के बाहर मलौना रोड पर खान ट्रेडर्स के नाम से गांव के ही निवासी अमीर अहमद की सरिया, सीमेंट व मौरंग की दुकान है। गांव निवासी कॉलर का आरोप है कि वह बुधवार की रात अपने नाती सारिफ खान के साथ सोये हुए थे। इसी बीच कुछ लोग आये और देशी बमों से हमला कर दिया।

तेज आवाज होते ही अमीर अहमद व उनका नाती भाग खड़े हुए। धमाका करने वाले लोगों ने कमरे का ताला तोड़कर सेफ को तोड़ दिया और उसमें रखा हुआ करीब 50 हजार रुपये लूट ले गए। कंट्रोल से मिली सूचना के बाद एक्शन में आई स्थानीय पुलिस, आननफानन घटना स्थल पर पहुंची।

विज्ञापन

बम धमाकों से किया इनकार

कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि धमाकों की बात तो सही है पर बम जैसी कोई बात नहीं है। एक अदद मिला जिंदा विस्फोटक भी शक्तिशाली नहीं है। कॉलर का गांव के ही कुछ लोगों से रास्ते को लेकर विवाद था। इस बात की सूचना दोनों पक्षों द्वारा कोतवाली में दी गयी थी।

एक-दूसरे को नीचा दिखाने के चक्कर में बनावटी ढंग से घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। डकैती व बम धमाकों जैसी कोई बात नहीं है। घटना से जहां पूरी रात पुलिस हलकान रही तो वहीं इलाके में लोग भयभीत नजर आ रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें