फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहराइच में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर, तीन की मौत 5 घायल

Mon, 17 Jun 2019 09:01 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। बहराइच में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना बहराइच जिले के ओवर ब्रिज थाना दरगाह शरीफ के पास हुई। देर रात दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 3 बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।

जबकि 5 बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, दो की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों पर चार-चार युवक सवार थे। ये दरगाह मेले से लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें