फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

विज्ञापन
सरोजनीनगर में हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र में नादरगंज-अमौसी के बीच तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार संजय (45) और कमल (45) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीसरे साथी वीरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बाइक चला रहे संजय व अन्य सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, लोगों ने अतिक्रमण और मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को हादसे की वजह बताया।
विज्ञापन

कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा निवासी संजय, वीरेंद्र और नारायणपुरी के कमल शुक्रवार शाम करीब सात बजे मजदूरी करके एक ही बाइक से सरोजनीनगर में बेहटवा गांव की ओर से गिदनखेड़ा की तरफ आ रहे थे। रास्ते में नादरगंज-अमौसी स्टेशन सड़क पर मेहराब ऑटो मूवर्स वर्कशॉप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की बाइक से टक्कर हो गई।

हादसे के बाद तीन सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रक के पहिये के नीचे आने से संजय और कमल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि हादसे के संबंध में परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन




ट्रक लेकर भाग निकला आरोपी चालक

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग गया। उधर, मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने वीरेंद्र को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। संजय के परिवार में पत्नी देशवती के अलावा बेटा सूरज, अंकित और सौरभ है। कमल और वीरेंद्र के परिवार में भी पत्नी के अलावा तीन-तीन बेटे हैं। संजय व कमल की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया।



संकरा रास्ता बना हादसे की वजह

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखी। उनका कहना था कि यहां सड़क के किनारे दोनों ओर बड़े वाहन खड़े रहने से रास्ता संकरा हो जाता है। इसके अलावा एलडीए ने सड़क चौड़ीकरण के लिए दोनों तरफ नाला बनाया जा रहा है। नाले की खुदाई कर उसकी मिट्टी दोनों तरफ सड़क पर डाल दी गई है। रास्ता संकरा होने से वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। इसकी कारण हादसा हो गया।

सरोजनीनगर में हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।

सरोजनीनगर में हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।

सरोजनीनगर में हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें