फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसों में दो बाइक सवारों की मौत, एक घायल

Fri, 28 Mar 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसों में दो बाइक सवारों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा और बिजनौर में बुधवार को हुए सड़क हादसों में दो बाइक चालकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। दोनों बाइक चालक हेलमेट पहने हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने के कारण मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


उन्नाव के हसनगंज में समुदपुर गांव में रहने वाले अभिषेक गौतम (22) मजदूरी करते थे। उनके भाई आशीष ने बताया कि अभिषेक बुधवार को बाइक से दोस्त धीरज के साथ मजदूरी करने लखनऊ आए थे। रात आठ बजे दोनों लौट रहे थे। बाइक अभिषेक चला रहे थे। बंथरा के एन गांव में ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से अभिषेक की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती धीरज ने बताया कि ट्रैक्टर की रफ्तार बहुत अधिक थी। एक हेड लाइट भी नहीं जल रही थी। इस कारण दुर्घटना हुई। अभिषेक के परिवार में तीन भाई हैं। पुलिस के मुताबिक तहरीर नहीं मिली है।

सरोजनीनगर के मुल्लाही खेड़ा निवासी दीपक रावत (38) ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में काम करते थे। उनके भाई आशीष ने बताया कि दीपक बुधवार दोपहर को पीजीआई से पिता चिरंजीवी लाल की दवा लेकर बाइक से लौट रहे थे। बिजनौर तहसील के पास ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी रूबी और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें