लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के गांव बरावन कला में गुरुवार सुबह प्रापर्टी डीलर पप्पू 45 की दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
बताया गया कि पप्पू घर से किसी काम के लिए निकले थे कि पल्सर बाइक पर सवार दो लोगों ने उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड फायरिंग कर दी। इस दौरान उनके गर्दन में भी गोलियां लगी। घटना को अंजाम देकर बदमाश वहां से फरार हो गए।