लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की आरपीएफ टीम ने सोमवार को रायबरेली के सरेनी बाजार में छापा मारकर दो टिकट दलाल दबोचे हैं। वे प्राइवेट आईडी पर टिकट बना रहे थे। उनकेपास से सैकड़ों टिकट बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत पांच लाख रुपये के आसपास है।
सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अभिषेक कुमार के निर्देशन में आरपीएफ केदस्ते ने सोमवार को रायबरेली जाकर सरेनी बाजार के प्रशंसा इंटरप्राइजेज और आदित्य सहज जनसेवा केंद्र पर छापा मारकर सैकड़ों टिकट बरामद किए हैं। उनके पास से आठ आईडी मिलीं, जिनसे टिकट बुक किए गए हैं। आरपीएफ टीम ने कम्प्यूटर के सीपीयू और मोबाइल को सीज कर दिया है। साथ ही दोनों दुकानदारों को रेलवे एक्ट की धारा 143 के अंतर्गत रायबरेली आरपीएफ पोस्ट लालगंज के हवाले कर दिया है। डीआरएम संजय त्रिपाठी ने कहा कि ऐसी कार्रवाई चलती रहेंगी।