फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा: पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने दो को किया गिरफ्तार

Sat, 13 Oct 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी आशीष अग्रवाल व अरविंद भार्गव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ ने बीटीएस प्रशिक्षण-2015 चतुर्थ सेमेस्टर के पेपर लीक मामले में इलाहाबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आठ अक्टूबर को होने वाली परीक्षा का पेपर वाट्स एप पर लीक हो जाने के बाद परीक्षा कैंसिल कर दी गई थी।

विज्ञापन


आरोपी आशीष अग्रवाल पुत्र एस के अग्रवाल निवासी थाना कर्नलगंज, इलाहाबाद व अरविंद भार्गव पुत्र द्वारिकानाथ भार्गव निवासी थाना कीडगंज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

हालांकि, सरकार ने निरस्त की गई परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। बीटीसी 2015 बैच के चौथे सेमेस्टर की निरस्त की गई परीक्षा अब 1 से तीन नवंबर तक होगी।
विज्ञापन


नई तारीखों के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की चार नवंबर को होने वाली परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाकर 18 नवंबर कर दी गई है। दोनों ही परीक्षाओं का परिणाम 10 दिसंबर को घोषित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें