फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से आक्सीजन सिलेंडर लाकर लखनऊ में कर रहे थे कालाबाजारी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने शुक्रवार तड़के बालागंज पेट्रोल पंप के पास आक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। ये कानपुर से सिलेंडर लाकर राजधानी में मनमाने दाम पर बेचते थे। इनके पास से कार में रखे चार सिलेंडर व 55 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रज्जबगंज निवासी अहमद इजहार लतीफ और बेगम अख्तर रोड निवासी मो. असद है। दोनों साथ मिलकर कालाबाजारी करते थे। दोनों गैस भराने के लिए जा रहे थे। इनकी कार में रिफलिंग में प्रयोग करने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि कानपुर में रहने वाले एक युवक से इनका संपर्क है। उसी की इन्हें भरे सिलेंडर मिलते थे। दोनों रात में व तड़के सिलेंडर लेने कानपुर जाते थे। वहां से सिलेंडर लाकर राजधानी में ऊंचे दामों पर बेचते थे। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के साथ ही इनका कानपुर कनेक्शन खंगाला जा रहा है। कानपुर वाले युवक का भी पता किया जा रहा है।
25 से 35 हजार में बेचते थे सिलिंडर
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी 25 से 35 हजार रुपये में सिलेंडर बेचते थे। इसके अलावा 10 लीटर का सिलेंडर भी पांच से आठ हजार रुपये में रिफिल करते थे। कई अस्पतालों के कर्मचारी भी इनके संपर्क में थे। पुलिस पूछताछ के आधार पर उनकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें