फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: राम मंदिर को लेकर पोस्ट की भड़काऊ रील, सोशल मीडिया पर हुई वायरल, दो गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 12:56 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में से एक सआदतगंज का है तो दूसरा ठाकुरगंज का। रील में युवक आपत्तिजनक व भड़काऊ बातें बोल रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर को लेकर भड़काऊ रील बनाकर एक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट की है। इसमें दो युवक आपत्तिजनक व भड़काऊ बातें बोलते दिख रहे हैं। रील में युवक भड़काऊ बातें कहने के बाद आखिर में बोलते हैं कि जो बीच में आएगा उसका सिर तन से जुदा हो जाएगा।

विज्ञापन


ये रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तमाम लोगों ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस को कार्रवाई के लिए टैग किया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी।

ये भी पढ़ें - I.N.D.I.A गठबंधन: रणनीति के तहत अभी घोषित नहीं होंगी कांग्रेस-रालोद की सीटें; 15 सीटें पा सकती है कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामलला: सोने की छेनी व चांदी की हथौड़ी से गढ़ी गईं बालक राम की आंखें, मूर्ति निर्माण के समय वानर आते थे देखने


साइबर सेल की टीम को भी लगाया गया था। तफ्तीश के बाद सआदतगंज निवासी रियाज व ठाकुरगंज के अरमान को गिरफ्तार किया गया है। रील रियाज की आईडी से पोस्ट की गई है। दोनों आरोपियों को शांति भंग में जेल भेजा गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें