फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले दो दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ब्लैक फंगस के इलाज के लिए दिए जाने वाले इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले दो लोगों को हसनगंज पुलिस ने रविवार रात डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एम्फोनेक्स 50 एमजी के पांच इंजेक्शन व एक बाइक बरामद की है। गिरोह के मास्टरमाइंड व दवा की आपूर्ति करने वाले दवा कारोबारी स्पर्श की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हसनगंज यशकांत सिंह के मुताबिक, पुलिस टीम डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक से दो युवक आते दिखे। तलाश के दौरान उनके पास से ब्लैक फंगस बीमारी में प्रयोग किए जाने वाले पांच इंजेक्शन एम्फोनेक्स 50 एमजी बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ की गई तो कालाबाजारी करने का मामला सामने आया। पकड़े गए आरोपियों में जानकीपुरम के सेक्टर-ए निवासी अमन सिंह परिहार और इंदिरानगर सेक्टर-8 का रहने वाला जसवीर सिंह शामिल है।
80 हजार रुपये में बेचते थे एक इंजेक्शन
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दवा की आपूर्ति स्पर्श नाम का दवा कारोबारी करता है। इन पांचों इंजेक्शन केलिए 3.20 लाख रुपये स्पर्श को दिए थे। प्रति इंजेक्शन का दाम 64,000 रुपये है जिसे वह 80 हजार रुपये में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं फरार चल रहे दवा कारोबारी स्पर्श की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें