फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में छिपाकर रखे थे ढाई क्विंटल पटाखे, दो पर केस

Sun, 19 Oct 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में पटाखे।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस को शनिवार को बालागंज के हुसैनबाड़ी स्थित तौफीक और विशाल के घर से ढाई क्विंटल पटाखे मिले। आरोपियों ने घर में अवैध रूप से पटाखे छिपा रखे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान के मुताबिक शनिवार को दोपहर पुलिस को हुसैनबाड़ी में तौफीक के घर में पति-पत्नी का विवाद होने की जानकारी मिली थी। पुलिस घर पहुंची तो उसे घर में भारी मात्रा में पटाखे मिले। पुलिस को यह भी पता चला कि विशाल ने भी घर में पटाखे छिपा कर रखे हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया। मौके से दोनों आरोपी भाग निकले। दोनों के घर से कुल ढाई क्विंटल पटाखे बरामद हुए हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें