सरोजनीनगर। बिजनौर स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के सामने लगी बैरिकेडिंग से बचने के चक्कर में तेज रफ्तार स्कूटी सवार कमलापुर शिवा (19) सड़क पर गिरकर घिसटते हुए चले गए। बिना हेलमेट के सिर पर चोट लगने से शिवा की मौत हो गई।
शिवा के पिता कन्हैया लाल के मुताबिक बेटा एक वेयरहाउस में नौकरी करता था। शनिवार सुबह वह बहन को बिजनौर-गौरी रोड पर स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में छोड़कर सुबह करीब 8 बजे स्कूटी से लौट रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के गेट नंबर-1 के सामने रखी गई बैरिकेडिंग व सामने से आ रही कार से बचने के चक्कर में वह स्कूटी लेकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची बिजनौर पुलिस ने उसे सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।