दुबग्गा। दुबग्गा पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में सोमवार को दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.17 लाख रुपये और घटना में इस्तेमाल वाहन बरामद किया है।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार 27 मार्च को रौनक सिटी जेहटा निवासी रामविलास पाल के हाते का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों ने दो भैंस चोरी कर ली थी। जांच में अशोक और मोहम्मद अंसार उर्फ गोलू का नाम प्रकाश में आया। सोमवार तड़के चार बजे पुलिस ने मछली मंडी तिराहा से अख्तर अली उर्फ गोगा निवासी आलापुर, बाराबंकी और मोहम्मद अंसार उर्फ गोलू निवासी निंदेमऊ कटरा, उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की गई भैंसों को स्लॉटर हाउस में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से बिक्री से मिले रुपये और घटना में इस्तेमाल डाला बरामद किया है।