फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र की मौत के मामले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Jul 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी मुस्कान व सुमित गुप्ता।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। सआदतगंज के बीबीगंज चिकमंडी निवासी इंटर के छात्र मो. सैफ की 14 जून की रात बाराबंकी के सफेदाबाद में हुई मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लकड़मंडी निवासी सुमित गुप्ता पर पहले से सात और बरौरा के मरी माता निवासी मुस्कान पर तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने एक नाबालिग को भी पकड़ा है, जिस पर एक एफआईआर पहले से है। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना में आरोपियों की भूमिका संदिग्ध है। हादसे के बाद आरोपी घायल सैफ को छोड़कर भाग निकले। 28 दिन तक घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को नहीं दी। बाराबंकी पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सैफ की मौत हो गई। पहचान न होने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। पुलिस से सूचना पाकर सैफ के पिता मोहम्मद आसिफ ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।

आरोपी मुस्कान व सुमित गुप्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें