पूर्व मंत्री के बेटे की शादी में रिवाॅल्वर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
बख्शी का तालाब। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के बेटे के शादी समारोह के दौरान लाइसेंसी रिवाॅल्वर चोरी करने के दो आरोपियों तालकटोरा के सुरेंद्र कुमार और हरदोई के दीपांकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों सीसीटीवी मैकेनिक हैं।
थाना प्रभारी सैरपुर मनोज कुमार कोरी ने बताया कि 27 फरवरी को आईआईएम रोड स्थित एम आर मैरिज लॉन में शादी समारोह के दौरान दुबग्गा के बेगरिया निवासी नंद किशोर रावत की रिवाॅल्वर चोरी हो गई थी। फुटेज में कार सवार दो संदिग्ध दिखे थे। बृहस्पतिवार को हनुमान टेकरी के पास स्थित आराध्या सिटी कालोनी से दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से रिवाॅल्वर, छह कारतूस और कार बरामद की है।