फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाॅकर से लूट में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
निगोहां। गौतमखेड़ा जंगल में चार दिन पूर्व हॉकर से हुई लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटा गया मोबाइल व 1100 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मोहनलालगंज के सिसेंडी के रहने वाले अमरेश कुमार बीते 20 वर्षों से अखबार बेचने का काम करते हैं। रविवार को अमरेश सिसेंडी कस्बा व अन्य गांवों में अखबार बांटने के बाद गौतमखेड़ा से घर आ रहे थे। उसी दौरान दाऊदपुर पेट्रोल पंप से आगे जंगल किनारे सुनसान रास्ते पर दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की थी। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम ने वारदात में शामिल मोहनलालगंज के गोविंदपुर गांव निवासी राजकुमार (20) व सूर्यकांत उर्फ गोलू (19) को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपियों के पास से सैमसंग कीपैड मोबाइल व 1100 रुपये बरामद हुए। दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें