परिजनों ने बताया है कि नाबालिग लड़की रविवार को भोर में पास के झाड़ी में शौच के लिये गई थी। लड़की जब काफी देर तक शौच से वापस नहीं आई तो घर वाले व गांव के अन्य लोगों ने तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान लड़की झाड़ी में बेहोश पड़ी मिली।
उसे उठाकर सीएचसी पूरा बाजार ले गए, जहां उपचार के बाद जिला महिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया गया। लड़की ने होश आने पर बताया कि गांव के ही विशाल सिंह पुत्र कमला सिंह व महेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह ने उसे झाड़ी में पकड़कर बारी-बारी जबरदस्ती दुराचार किया।
परिजनों ने बताया है कि नाबालिग की तबियत खराब होने के कारण रविवार को तहरीर महाराजगंज थाना में नहीं दे सके थे। 16 नवंबर को लिखित तहरीर परिजनों ने दी थी।