फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मां-बेटे पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मां-बेटे पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम के सी ब्लॉक में शुक्रवार को रंजिश में मां-बेटे पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी ईशू यादव और उसके साथी अजय पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि आलमनगर स्टेशन के पास से धरे गए दोनों आरोपी सी ब्लॉक हैदर कैनाल के रहने वाले हैं। दोनों के कब्जे से पिस्टल, दो कारतूस और घटना में इस्तेमाल एसयूवी मिली है। बता दें कि नंदू देवी व उनके बेटे राजीव के साथ पड़ोसी ईशू ने 21 दिसंबर को गाली गलौज कर मारपीट की थी। शुक्रवार शाम को वह अपने बेटे के साथ घर के गेट के सामने खड़ी थीं। तभी ईशू अपने दोस्त अजय पंडित, अरविंद और फैयाज के साथ एसयूवी से उनके घर के सामने पहुंचे और फायरिंग की थी। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें