फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी का ट्विटर हैंडल हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी के ट्विटर हैंडल का पासवर्ड पूछ अकाउंट हैक, डाटा के दुरुपयोग की आशंका
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने सिग्नेचर बिल्डिंग स्थित जीआरपी के ट्विटर हैंडल का पासवर्ड पूछकर अकाउंट हैक कर लिया।
मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस के अधिकारियों के होश उड़ गए। हालांकि, पासवर्ड बदलने में अकाउंट रीस्टोर कर लिया गया, लेकिन तब तक फालोअर्स और डाटा गायब हो चुका था।
इस मामले में नियंत्रण कक्ष के सिपाही राजा विक्रम की तरफ से अज्ञात हैकर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे साइबर अपराधियों ने मुख्यालय के सीयूजी नंबर पर कॉल की।
कॉल राजा विक्रम ने रिसीव की थी। शातिर ने खुद को ट्विटर इंडिया वेरिफिकेशन एजेंसी का कर्मचारी बताते हुए ट्विटर हैंडल का वार्षिक सत्यापन करने की बात कही।
विज्ञापन

उसने कहा कि सत्यापन के लिए सीयूजी मोबाइल नंबर पर एक आया एक वन टाइम पासवर्ड बताना होगा। राजा ने उसे पासवर्ड बता दिया।
जिसके बाद बदमाश ने उन्हें ट्विटर अकाउंट को लॉगआउट करके फिर से खोलने को कहा। राजा विक्रम ने अकाउंट बंद करके फिर से खोला तो होश उड़ गए। ट्विटर हैंडल बदल चुका था।
विज्ञापन

उसने तुरंत पासवर्ड बदलकर फिर से अकाउंट खोला तब पुराना हैंडल मिला। हालांकि, इस दौरान सभी फालोअर्स व पूरा डाटा गायब हो चुका था। राजा विक्रम का कहना है कि डाटा का दुरुपयोग किया जा सकता है। हैकर्स कोई गंभीर अपराध भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें