छात्रवृत्ति के लिए 20 अगस्त तक करें आवेदन
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के नए छात्र छात्रवृत्ति के लिए 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले छात्रों को अपने अभिभावक का गत वित्तीय वर्ष का आईटीआर फॉर्म या फिर फॉर्म 16 ए की प्रति भी अपलोड करनी होगी।
छात्र छात्रवृत्ति की वेबसाइट www.scholarship.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विवि के उपकुलसचिव संजय कुमार दिवाकर ने बताया कि जिन छात्रों की पारिवारिक वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं है वे ही दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने बैंक खाते का आधार से लिंक करवाना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्रों को उसकी हार्ड कॉपी विवि के प्रशासनिक कार्यालय में 27 अगस्त तक जमा करानी होगी। आवेदन करते समय छात्रों को शैक्षिक योग्यता के प्रमाण-पत्र की स्वप्रमाणित प्रति, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति, आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति, शिक्षण संस्थान में जमा की गई शुल्क की रसीद आदि भी जमा करानी है।